महाराष्ट्र सरकार मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 350वीं राज्याभिषेक के मौके पर खास आयोजन का फैसला लिया है। 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 350वीं वर्षगांठ के मौके पर 2 जून 2024 अलग-अलग जिलों में भव्य नाटक का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश की एकनाथ शिंदे सरकार ने सभी जिलों को 2-2 लाख रुपए आवंटित किए हैं। इस राशि का इस्तेमाल महासंस्कृति महोत्सव के प्रचार-प्रसार में किया जाएगा। सरकार की ओर से इसके लिए 1.10 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने महासंस्कृति महोत्सव के लिए 73 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए हैं जिसे हर जिले को वितरित किए जाएंगे। जिसमे से तकरीबन 202 करोड़ रुपए हर जिले को महासंस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए दिए जाएंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा और एनसीपी की अगुवाई वाली सरकार ने इसको लेकर शुक्रवार को दो अलग-अलग सरकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जोकि इन दोनों कार्यक्रमों के लिए बजट को मंजूरी देगा। बता दें कि 6 जून 1674 को रायगढ़ किले पर 17वीं शताब्दी में मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था।
इस वर्ष 2 जून को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक हफ्ते तक चलने वाले महोत्सव का रायगढ़ किले में उद्घाटन किया था। शिवाजी के 350वें राज्याभिषेक दिवस के लिए प्रदेश सरकार ने 36 जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को, जिसमे खासकर युवाओं को शिवाजी महाराज के कौशल, शौर्य, देश के लिए उनके योगदान, उनकी नीतियों के बारे में जागरूक करना है।
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि महानाट्यम इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा है, जिसमे शिवाजी महाराज के काम को दिखाया जाएगा। कैसे उन्होंने 17वीं शताब्दी में महाराष्ट्र और हिंदवी स्वराज्य के लिए बेहत अहम नीतियां बनाई। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक हर जिले में होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान