महाराष्‍ट्र सरकार ने पंढरपुर तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए योजना तैयार कर रही है। इसके संबंध में मंगलवार को मुंबई में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी सीएम अजित पवार और उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की।

Advertisement

इस अहम बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी। उन्‍होंने बताया

Advertisement

पंढरपुर के निवासियों और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंढरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की एकीकृत विकास योजना तैयार की जा रही है।

डिप्‍टी सीएम ने बताया कि इसके साथ ही पंढरपुर आने वाले तीर्थयात्रियों और नागरिकों के लिए पंढरपुर शहर में और उसके आसपास बुनियादी ढांचा सुविधाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत विकास योजना शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Advertisement

बता दें पंढरपुर की विकास योजना तैयार करते समय भविष्य की योजना बनाई गई थी। जिसके अनुसार पंधारी को कॉरिडोर के माध्यम से कुल तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में मुख्य मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों को शामिल किया जाएगा, जबकि इस कार्य को करते हुए हेरिटेज भवनों को यथावत रखा जाएगा।