महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री ने बुधवार को बसंतपंचमी के अवसर पर घाटकूपर में आराध्या शिक्षण-आरोग्य केंद्र और आराध्या शिक्षा-स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा डिप्‍टी सीएम ने रोटरी समर्पण डायलिसिस एवं थैलेसीमिया सेंटर, समानता डायबेसिस और थेलेसेमिया सेंटर,संबद्ध डायबॅसिस एवं थैलेसीमिया सेंटर,
समर्पण ब्लड सेंटर और रीडिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

Advertisement

इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित जैन मुनि नग्रजी महाराज समेत अन्‍य लोगों की मौजूदगी में महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री ने मुंबई के घाटकूपर में उद्घाटन किया। डिप्‍टी सीएम ने कहा मैं राष्‍ट्रसंत पूज्‍य गुरुदेव श्री नम्रमुनि महाराज जी का आभार व्‍यक्‍त करना चाहता हूं जिसनकी प्रेरणा से मानव सेवा के लिए ये आराध्‍या एजुकेशन सेंटर और हेल्‍थ की स्‍थापना हुई।

Advertisement

इसके साथ ही फडणवीस ने इस सेंटर की स्थापना करवाने वाले पराग भाई को धन्‍यवाद दिया। डिप्‍टी सीएम ने कहा मैं पराग भाई का अभिनंदन करना चाहता हूं कि उन्‍होंने बहुत अच्‍छे कार्य के जरिए मानवता की सेवा के कार्य का निर्माण किया। फडणवीस ने कहा पराग भाई से अधिक मैं गुरुवर को धन्‍यवाद देना चाहता हूं कि उन्‍होंने यहां पर ये हेल्‍थ सेंटर स्‍थापित करने की पराग भाई को प्रेरणा दी।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम ने बताया पराग भाई ने मंदिर निर्माण की इच्‍छा गुरुवर के सामने व्‍यक्‍त की थी लेकिन गुरुसंत ने उन्‍हें मंदिर बनाने के बजाय मानव सेवा के लिए आराध्या शिक्षण-आरोग्य केंद्र और आराध्या शिक्षा-स्वास्थ्य केन्द्र का आदेश दिया।