महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर में 'सिंधु आर्ट गैलरी' स्थापित करने का ऐलान किया है। डिप्‍टी सीएम ने कहा सिंधु समाज की प्राचीन परंपराओं के महत्व को बताने के लिए जल्द ही नागपुर में एक 'सिंधु आर्ट गैलरी' स्थापित की जाएगी

Advertisement

नामपुर में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा बाबासाहेब अम्बेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम में फडणवीस ने ये ऐलान करते हुए कहा कि सिंधी दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति है और विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति होने के नाते सिंधु समाज की प्राचीन परंपराओं का महत्व पर आधारित गैलरी नागपुर में स्थापित क जाएगी। उन्‍होंने कहा नागपुर में बनने वाली सिंधु आर्ट गैलरी राष्ट्रीय स्तर पर सिंधी संस्कृति की प्रतीक बनेगी।

Advertisement

इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम ने आश्वासन दिया कि वह विभाजन के बाद सिंधी समुदाय के सामने जो कठिनाइयां आईं उससे वो अवगत हैं और राज्य में मालिकाना हक पाने में उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा।

इस मौके पर कुमार आयलानी, घनश्याम कुकरेजा, महेश सुखरामानी, वीरेंद्र कुकरेजा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इससे पहले सिंधी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट. डॉ. दयाराम लालवानी को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम 'वरसो ना विसार' प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

विधायक कुमार आयलानी, सिंधी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश सुखरामानी, संयुक्त निदेशक और सदस्य सचिव सचिन निंबालकर, अकादमी के सदस्य राजेश बटवानी, मंजू कुंगवानी, तुलसी सेनिया और एडवोकेट। इस मौके पर डॉ. दयाराम लालवानी, घनश्याम कुकरेजा, वीरेंद्र कुकरेजा आदि मौजूद रहे।