महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिडको द्वारा लगभग 5 हजार करोड़ रुपये खर्च की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सिडको की इस नई परियोजनाओं से नवी मंबई से बेहतर कनेक्‍टिविटी होगी। मुख्‍यमंत्री शिंदे ने स्‍वयं इस बात को कहा कि सिडको की ये योजनाएं गेम चेंजर साबित होंगी।

Advertisement

सिडको की लगभग 5 हजार करोड़ रुपये विभिन्‍न परियोजनाओं पर खर्च करने वाला है। सीएम शिंदे ने इन्‍हीं परियोनजाओं का शुभारंभ करके उन्‍हें धरातल पर उतारा। सीएम शिंदे ने शुक्रवार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, खारघर-तुर्भे जोड़ मार्ग, और उल्वे कोस्टल मार्ग, भूमिपुत्र भवन और यात्री जल परिवहन टर्मिनस नेरुल को जोड़ने वाली परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।

Advertisement

इस मौके पर वर्चुअली लोगों को संबोधि‍त करते हुए सीएम शिंदे ने कहा महाराष्ट्र के विकास इंजन में नवी मुंबई का बहुमूल्य योगदान है और इस क्षेत्र में मेट्रो, नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे आदि परियोजनाएं 'गेम चेंजर' होने जा रही हैं।

सीएम शिंदे ने कहा नवी मुंबई में सिडको के माध्यम से विकास कार्य अच्छे से हो रहे हैं और नवी मुंबई में स्थायी विकास केंद्र (ग्रोथ सेंटर) राज्य के लिए हॉर्सपावर है। महाराष्ट्र सरकार ने अटल सेतु जैसी परियोजनाओं के माध्यम से मुंबई महानगरीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी को समृद्ध करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विभिन्न परिवहन परियोजनाओं को लेकर सिडको ने भी विभिन्न परिवहन परियोजनाओं को लेकर इन परियोजनाओं में तेजी लाने की अपील की है।

इस अवसर पर संरक्षक मंत्री शंभूराज देसाई, खेल एवं बांद्रे मंत्री संजय बनसोडे, विधायक रमेश पाटिल, गणेश नाईक, प्रशांत ठाकुर, महेश बल्दी, श्रीमती मंदा म्हात्रे, पूर्व सांसद संजीव नाईक, सिडको के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक विजय सिंघल, नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर, आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।