कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ राहत के लिए 400 मिलियन डॉलर की परियोजना को मंजूरी दी गई है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए दी। डिप्‍टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इसके लिए धन्‍यवाद देते हुए आभार जताया है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने अपनी पोस्‍ट में लिखा

Advertisement

कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ राहत के लिए 400 मिलियन डॉलर की परियोजना को मंजूरी देने के लिए माननीय पीएम नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण और विश्व बैंक को धन्यवाद। इस परियोजना में विश्व बैंक द्वारा 280 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण किया जाएगा और राज्य 120 मिलियन डॉलर का योगदान देंगे।

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम ने कहा बाढ़ के दौरान, हम अतिरिक्त बाढ़ के पानी को सूखा प्रभावित मराठवाड़ा की ओर मोड़ने के अवसरों की तलाश करेंगे। इस एकल परियोजना से पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा को लाभ होगा।

Advertisement

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके बारे में विस्‍तार से बताया कि विश्व बैंक ने पश्चिमी महाराष्ट्र से मराठवाड़ा की ओर बाढ़ के पानी को मोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2,328 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। जो बाढ़ के पानी को पश्चिमी महाराष्ट्र से मराठवाड़ा की ओर मोड़ने में मदद करेगी, जो पानी की कमी का सामना कर रहा है। महाराष्‍ट्र राज्य सरकार योजना के लिए 998 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा सांगली और कोल्हापुर जिलों में सितंबर 2018 में बाढ़ आई थी और उस समय इन क्षेत्रों का दौरा करने वाली विश्व बैंक की एक टीम ने जल मोड़ परियोजना के लिए सहायता प्रदान करने का फैसला किया था।