महाराष्‍ट्र के उत्‍तर पूर्व में स्थित गढ़चिरौली में यहां के पुलिस बल द्वारा महोत्‍सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्‍य अतिथि बनकर पहुंचे।

Advertisement

गढ़चिरौली पुलिस बल के द्वारा आयोजित किए गए गढ़चिरौली महोत्सव - 2024 में महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम फडणवीस हर स्‍टाल पर गए और उन्‍न्‍होंने करीगरों द्वारा बनाई गई विभिन्‍न वस्‍तुओं का अवलोकन किया। फडणवीस ने सभी कारोगारों से बात की और उनके द्वारा निर्मित की गई कलात्‍मक वस्‍तुओं के बारे में जाना।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम ने उनके हुनर की खूब तारीफ की। इसके अलावा उन्‍होंने करीगारों को महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से हर संभव मदद एि जाने का आश्वासन दिया।

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर इस महोत्‍सव की फोटो भी शेयर की और कारीगरों की तारीफ की। डिप्‍टी सीएम ने अपनी पोस्‍ट में लिखा

गढ़चिरौली महोत्सव - 2024 जो कि पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था, इसतें अपनी स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वस्तुओं के स्टालों पर जाकर प्रसन्‍नता मिली। उन्‍होंने कहा गढ़चिरौली के असली वैभव से जुड़ी इन कलात्मक वस्तुओं ने यहां के जंगलों, पर्यावरण और आदिवासी संस्कृति को मंत्रमुग्ध कर दिया।