MP News: मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन को प्रोत्साहित करने लिए कई धार्मिक स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में कहा है कि उनकी सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों के सांस्कृतिक उत्थान की योजना पर काम कर रही है। ज्ञात हो कि सीएम मोहन यादव उज्जैन से विधायक हैं,जो खुद ही एक बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र है।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश के जिन स्थानों का भ्रमण किया है और जहां उन्होंने लीला की है। उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश ने एक आकर्षक पर्यटन नीति प्रस्तुत की है और निवेशकों से भी उचित प्रतिक्रिया मिली है।

Advertisement

शिव शेखर शुक्ला ने आगे कहा कि पर्यटन में होने वाला निवेश व्यापक तौर पर सकारात्मक असर डालता है, क्योंकि इससे न केवल लोगों की आमदनी बढ़ती है,बल्कि रोजगार पैदा पैदा होते हैं, लोगों में उद्यमिता की भावना का भी विकास होता है। पर्यटन में होने वाला निवेश आधारभूत ढांचा विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विदेशी मु्द्रा में आय के साथ ही क्षेत्रीय विकास, अर्थव्यवस्था में विविधता लाने, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन गुणवत्ता में भी योगदान देता है।

Advertisement

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में लगभग 100 पर्यटन परियोजनाओं पर 2200 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 34,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। पर्यटन विभाग ने 1,883 हेक्टेयर भूमि का लैंड बैंक भी तैयार किया है, जिसमें से 358 हेक्टेयर भूमि आवंटित भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें मध्‍य प्रदेश: CM मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों को नए साल से पहले दी ये बड़ी सौगात, जानिए क्या