मध्‍य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में केन्द्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया। इसके साथ ही मंत्री नेउद्यानिकी के जरिए रोजगार परक योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में पूरा करने का भी निर्देश दिया।

Advertisement

मंत्री कुशवाह ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वर्ष 2024-25 में 10973 करोड़ बजट प्रस्ताव तैयार किए गये हैं। इनमें "पर ड्राप-मोर क्रॉप" और एक जिला एक नर्सरी योजना का क्रियान्वयन प्राथमिकता से की जाए।

मंत्री ने कहा कृषि के साथ उद्यानिकी कृषि अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। छोटे और सीमान्त कृषक फल-सब्जी एवं फूलों की खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। कुशवाहा ने बताया केन्द्र सरकार द्वारा भी उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्पेशल प्रोग्राम संचालित किए जाते है। उन्होंने विशेष प्रोग्राम के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश भी दिए है।

Advertisement

उन्‍होंने कहा "पर ड्राप-मोर क्रॉप" योजना के लक्ष्यों की पुन: समीक्षा की जाये, फलों की खेती के प्रति किसानों को आकर्षित करने के लिए प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया।

इसके अलावा मंत्री ने एम.पी.एग्रो की कार्य प्रगति पर असंतोष व्यक्त कर शीघ्र गति लाने के निर्देश दिए। माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित मालियों को शासकीय विभागों तथा आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने की आवश्यकता बतलाई।