मध्‍य प्रदेश के रीवा शहर में 24 और 25 फरवरी को विशाल नि:शुल्क कैंसर जांच एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर शिविर से हजारों रोगियों को निशुल्‍क जांच और उपचार की सुविधा दी जाएगी।

Advertisement

सरकार द्वारा ये जांच शिविर इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित किया जा है।इस शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जांच और फ्री ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस शिविर के आयोजन से पहले उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की तैयारियों की समीक्षा की और इससे जुड़े दिशा निर्देश दिये।

Advertisement

सीएम ने कहा कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाने पर इसका पूरी तरह से उपचार संभव है। समय पर उपचार न होने पर कैंसर की समस्या जटिल और कष्टप्रद हो जाती है। शिविर के माध्यम से रोगियों की जाँच कर हजारों लोगों में प्रारंभिक स्तर पर समस्या का चिन्हांकन कर समय से निदानात्मक कार्यवाही की जा सकती है

उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल स्तर तक 19 फरवरी तक शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 57 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2 हजार से अधिक कैंसर रोगियों को चिन्हित किया गया है।

Advertisement

वहीं इंदौर कैंसर फाउण्डेशन की टीम को सहयोग देने के लिए संजय गांधी हास्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज की टीम तैनात रहेगी।