मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार उज्जैन में 1 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, विक्रमोत्सव के साथ उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले का अयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण एवं वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। उज्जैन में उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र गैर परिवहन वाहनों तथा छोटे परिवहन वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस एवं रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, विभिन्न कम्पनियों के गैर परिवहन वाहनों एवं परिवहन वाहनों, गारमेन्टस एवं अन्य उपकरणों की कम दामों पर लोग खरीरदारी भी कर सकेंगे।
इस मेले में विशिष्ट व्यंजनों से संबंधित स्टॉल्स भी होगे जहां पर लोग तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। वहीं इस उज्जैन में लग रहे इस मेले में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी प्रदेश की मोहन सरकार करवा रही है। मेले में कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के अंतर्गत ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फूड जोन दशहरा मैदान में होगा। वहीं कार्मशियल दुकानें, ऑटोमोबाइल्स झूला एवं फूड जोन पीजीबिटी मैदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कालिदास अकादमी त्रिवेणी संग्रहालय एवं पॉलिटेक्निक मैदान में प्रस्तावित है।
उज्जैन व्यापार मेले में भाग लेने वाले प्रमुख ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में प्रमुख रूप से महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, यामाहा, नेक्सा, रॉयल एनफील्ड, हीरोहोंडा, सैमसंग, पैनासोनिक, एचपी,डेल मारुति सुजुकी आदि शामिल हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति