पंख पुरस्कार के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान कर दिया है। ग्वालियर की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा के ये अवार्ड दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 फरवरी को खिलाड़ी कृष्णा को पंख अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
ग्वालियर शहर की निवासी और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षणरत कृष्णा शर्मा को 'पंख' खेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि कृष्णा हाल ही में नीदरलैंड्स में हुई सब जूनियर गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिधित्व करके वापस लौटीं हैं।
कृष्णा शर्मा इसके अलावा भी कई हॉकी प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने इंडिया सब जूनियर, एमपी जूनियर, सब जूनियर और खेलो इंडिया में अपने टैलेंट का परिचय दिया।
कृष्णा शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर के नाका चन्द्रबदनी की निवासी हैं। वे हॉकी में राइट आर्म स्ट्राइकर हैं। मौजूदा समय में वो इसी पोजीशन में खेलती हैं। खेल के साथ-साथ कृष्णा शर्मा ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हैं। हॉकी अकादमी में वंदना उइके और परमजीत सिंह उनके स्पोर्ट कोच हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग