मध्‍य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश ने मंंगलवार को ग्राम के लसूडिया राठौर में 6 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने जा रहे हाई स्कूल भवन का भूमि-पूजन किया। 6 करोड़ 75 लाख 23 हजार की लागत से भवन का निर्माण पीआईयू विभाग करवा रहा है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम देवड़ा ने भूमि पूजन करते हुए अधिकारियों को सख्‍त हिदायद दी कि स्कूल का भवन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। भवन निर्माण में किसी तरह की कोई कमी नही होनी चाहिए।

Advertisement

डिप्‍टी सीए ने कहा इससे आप-पास के ग्रामीण बच्‍चों को शिक्षा का बेहतर मौका मिलेगा। बच्‍चे अच्‍छी पढ़ाई करेंगे और उनका भविष्‍य उज्‍जवल होगा। उन्‍होंने बच्‍चों को प्रोत्‍साहित करते हुए कहा कि वो तहसील जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करें माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें एवं अनुशासन में रहे।

इसके साथ ही उन्‍होंने जानकारी दी कि आगामी सत्र से स्कूल में 11वीं की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में जानकारी दी कि मध्‍य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मल्हारगढ़ विधानसभा में अभी तक 700 करोड़ रुपए की सड़के बनाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में, सिंचाई के हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में सराहनीय विकास हुआ है। उन्‍होंने कहा लसूडिया राठौर में पेयजल टंकी के निर्माण से हर घर तक शुद्ध पीने का नल से जल मिलेगा।