मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री से मध्य प्रदेश में लंबित रेल परियोजनाओं के अलाव प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव का ध्यान इंदौर-दाहोद रेल परियोजना की ओर आकर्षित करवाया। इसके साथ ही उन्हें इंदौर-दाहोद रेल परियोजना मिशन मोड में क्रियान्वित करने का किया अनुरोध किया।
सीएम डॉ मोहन ने रेल मंत्री को बताया कि ये परियोजना पीथमपुर, धार, सरदारपुर और झाबुआ के औद्योगिकीकरण और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेल परियोजना के अलग-अलग सेक्शन के भू-अर्जन कार्य की प्रगति की भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस परियोजना को मिशन मोड में क्रियान्वित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस परियोजना के धार-झाबुआ सेक्शन में रेल लाइन बिछाने के साथ ही पीथमपुर में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क को सागर रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए रेल साईडिंग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए यथोचित निर्देश प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग