मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को नीमच जिले में 752 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर लोाकर्पण करते हुए कहा औषधीय फसलों के मामले में नीमच, एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। उन्‍होंने कहा नीमच दुनिया भर में औषधीय फसलों के लिए जाना जाता है।

Advertisement

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जावद और नीमच के किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए 3200 करोड़ की लागत से नई 'चंबल सिंचाई परियोजना' शुरू की जाएंगी।परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने आश्वसन दिया कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। इसके अलावा पार्वती-काली सिंध-चम्बल लिंक प्रोजक्‍ट से राज्‍य में दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध होगा।

Advertisement

उन्‍होंने बताया इन परियोजनाओं से नीमच अंचल को सबसे अधिक लाभ मिलेगा सिंचाई की बेहतर व्‍यवस्‍था होने से किसानों के खेतो में फसले लहलहाएगी इसके साथी सीएम ने दावा किया कि मध्‍य प्रदेश का नीमच पंजाब और हरियाणा के समान तरक्‍की

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को नीमच में कुल 752.09 करोड़ की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 593.48 करोड़ के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड़ लागत के विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण किया।

Advertisement

नीमच के विकास से संबंधित सीएम डॉ मोहन ने जो घोषणाएं की उनमें नीमच में स्टेडियम निर्माण, श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल एवं फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच की बंगला बगीचा से जुड़ी राजस्व समस्या का निराकरण, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास, कुकड़ेश्वर में शासकीय महाविद्यालय, सिंगौली में स्नातकोत्तर कॉलेज, जावद में वर्तमान 40 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, रतनगढ़ सामुदायिक केंद्र का उन्नयन, जावद से मोरवन डबल रोड निर्माण शामिल है।

Advertisement

इसके अलावा इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने नीमच ने विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ पत्र भी दिए। मुख्‍यमंत्री आज नीमच में भाजपा सरकार की जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए और स्‍थानीय लोगों ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया।