मध्‍य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्‍य की जनजा‍तीय महिलाओं के पोषण आहार के लिए आहार अनुदान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत जनजातीय महिलाओं के लिए इस योजना के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने करोड़ों की धनराशि भेजी।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शहडोल जिले में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। जिसमें उन्‍हाेंने 'आहार अनुदान योजना' के अंतर्गत सिंगल क्लिक करके 1.94 लाख जनजातीय बहनों को पोषण आहार के लिए 29.11 करोड़ की राशि का अंतरण किया।

Advertisement

आहार अनुदान योजना के अंतर्गत जनवरी माह 2024 के लिए कुल 1, 94, 212, विशेष पिछड़ी जनजाति जिनमें बैगा, भांरिया और सहरिया शामिल हैं, उनके परिवारों की महिला मुखियाओं को कुल 29.11 करोड़ की राशि भुगतान किया गया।

आहार अनुदान योजना की ये धनराशि सिंगल क्लिक के जरिए मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन ने ट्रांसफर की।