मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को नई सौगात मिली है। मंगवालर को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर- दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा का शुभारंभ किया। चित्रकूट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े।
सीएम मोहन यादव ने कहा "मध्य प्रदेश में इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के एयरपोर्ट पहले ही बने हुए है, अब हमारी सरकार का प्रयास है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से छोटी-छोटी हवाई पट्टियों का डेवलेपमेंट किया जाए।
एयर एंबुलेंस की सुविधा भी हर एक जिले तक पहुंचे इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं"गौरतलब है कि नई दिल्ली से वर्चुअली ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर- दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा की शुरूआत की गई। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर मौजूद रहे।
सिंधिया ने ग्वालियर से विमान की शुरूआत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "विमानन अवसंरचना और सेवा के निरंतर विकास के क्रम में पहले से परिचालित हो रही विमान सेवा के अतिरिक्त आज ग्वालियर से बेंगलुरु तथा ग्वालियर से दिल्ली और अयोध्या के बीच नवीन हवाई सेवाओं का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ।"
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा शुरू की गई ये विमान सेवा ग्वालियर को न केवल देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु और राजनीतिक राजधानी दिल्ली से जोड़ेंगी बल्कि आध्यात्मिक केंद्र अयोध्या के और करीब ले आएंगी। मंत्री ने कहा इससे लोकल रोजगार, वाणिज्य एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग