दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने दिल्‍ली निवासियों के लिए मार्च 2025 तक फ्री बिजली की स्‍कीम जारी रखी है। इसके साथ ही दिल्‍ली की ऊर्जा मंत्री ने बताया दिल्‍ली के वकीलों, किसानों और 1984 के दंगा पीडि़तों को भी मार्च 2025 तक फ्री बिजली मिलती रहेगी।

Advertisement

बता दें मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शाम चार बजे कैबिनेट की इमरजेंसी बैठ‍क की। जिसमें मार्च 2025 तक दिल्‍ली के लोगों को मुफ्त बिजली देना जारी रखने का प्रस्‍ताव रखा जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्‍ली के लोगों को मार्च 2025 तक फ्री बिजली मिलना जारी रहेगी।

Advertisement

दिल्‍ली की ऊर्जा मंत्री ने कैबिनेट की बेठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक में अहम फैसाल लिया गया है कि साल 2024-25 में भी दिल्ली वालों के लिए मुफ़्त बिजली रहेगी। उन्‍होंने कहा लोगों के बिजली के बिल Zero आएंगे।
इसके साथ ही उन्‍होंने बताया दिल्‍ली के वकीलों, 1984 दंगा पीड़ितों और किसानों को भी बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी।
इसके साथ ही आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से BJP ने दिल्लीवालों की मुफ़्त बिजली रोकने की कोशिश की लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने इनसे लड़कर ऐसा नहीं होने दिया