Ladli Behna Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की 14वीं किस्त महिलाओं के खाते में पहुंच चुकी है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को एक निश्चित राशि दी जाती है। डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। फिलहाल इस योजना की 14वीं किस्तें भेजी जा चुकी हैं।
5 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव योजना ने अगली किस्त जारी की है। ऐसे में आज हम आपको ये बता रहे हैं कि अगर लाडली बहना योजना के पैसे आपके अकाउंट में नहीं आते हैं तो आप कहां और कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं।
इस योजना के तहत मिलते हैं इतने पैसे
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये दिये जाते थे लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए है। जिससे अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपये प्रति महीने दिए जाते हैं।
पहले हर महीने की 10 तारीख को किस्त की राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि महीने की 5 तारीख को ही राशि भेज दी जाएगी।
इन्हें मिलता है इस योजना का लाभ
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही दिया जाता है। इस योजना के तहत सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होती है और इसके साथ ही महिला के परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा जो भी महिला अप्लाई कर रही है उसके पास 5 एकड़ से ज्यादा खेती करने की जमीन नहीं होनी चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। सरकार द्वारा अब 21 साल या उससे ऊपर की अविवाहित महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
नहीं आए हैं पैसे तो करें ये 1 काम
इस योजना में सबसे पहले अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए वेब पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा, इसके बाद अपना आवेदन नंबर/सदस्य समग्र आईडी भरकर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर अपना स्टेटस देखें।
इसके बाद आपको अपनी केवाईसी चेक करनी होगी, देखना होगा कि केवाईसी संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी हुई हैं या फिर नहीं। महिलाएं सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट