Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बुधवार को हुई बैठक में मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ''कृषक उन्नति योजना'' लागू करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने और फसल की लागत में कमी करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है।
भारत सरकार से हुए एमओयू को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार कृषक उन्नति योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की अंतर की राशि के तौर पर में प्रदान की जाएगा। राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से खरीफ फसल पर किसानों को प्रति एकड़ नौ हजार रुपये आदान सहायता राशि प्रदान की जाती थी। भाजपा सरकार ने कृषक उन्नति योजना में इसे दोगुना से ज्यादा कर दिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में एक अन्य खास निर्णय लेते हुए आतंकवाद, नक्सलवाद सहित गंभीर मामलों की जांच के लिए राज्य इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआइए) के गठन का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाया महिलाओं को सशक्त, महतारी वंदन योजना ने दिया आर्थिक बल
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट