अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस से पहले ही दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल महिला सम्मान योजना को लॉच करके खुश कर दिया है। अब दिल्‍ली की हर बेरोजगार महिला को इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये मिलेगा। हालांकि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली की महिलाओं के लिए पहले ही कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं इसके साथ ही महिलाओं को कई मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं। इन्‍हीं मुफ्त सेवाओं में महिलाओं के लिए दिल्‍ली की बसों की सर्विस भी शामिलहै।

Advertisement

दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त बस यात्रा योजना की शुरूआत दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में की थी। आज महिला दिवस के मौके पर दिल्‍ली की महिलाओं ने विभिन्‍न कार्यक्रमों के जरिए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फ्री बस सेवा समेत अन्‍य उनके लिए शुरू की गई योजनाएं के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

Advertisement

दिल्‍ली सरकार की ओर से 2019 में महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस ककी सुविधा के तहत महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त पास लेकर यात्रा कर सकती हैं। इससे लाखों की संख्या में हर रोज महिलाओं को फायदा हो रहा है। आज महिला दिवस पर दिल्‍ली की महिलाओं ने सीएम केजरीवाल को इस फ्री सेवा के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।