योगी सरकार ने अमेठी जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली धनराशि को बढ़ा दिया है। अब छह किश्तों में लाभार्थियों को 15 हजार की जगह 25 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। बढ़ी हुई धनराशि नए वित्त वर्ष में एक अप्रैल से लागू की जाएगी।
अमेठी में कन्या सुमंगला योजना के कुल 30875 लाभार्थी हैं। इन लोगों को अलग-अलग किश्तों में लाभान्वित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अगली किश्त में बढ़ी हुई धनराशि लाभार्थियों को एक अप्रैल से मुहैया कराई जाएगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अप्रैल 2019 से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत बच्चे के जन्म के समय दो हजार रुपए की धनराशि दी जाती है। साथ ही टीकाकरण पूरा करने पर एक हजार रुपए, कक्षा एक में दो हजार रुपए की राशि, कक्षा छह में दो हजार रुपए की राशि, कक्षा नौ में 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 10वीं और 12वीं पास करने के बाद कोई भी दो वर्ष का डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपए की धनराशि दी जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब छह किश्तों में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका से संबंधित दस्तावेजों को जमा करना जरूरी है। इसके लिए सरकार की वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि इस योजना के लिए आवेदन के समय अगर किसी भी तरह की जानकारी गलत पाई गई तो इसे खारिज कर दिया जाएगा और लाभार्थी को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट