झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार सरकारी स्कूलों में छात्रों को उत्कृष्ठ शिक्षा मिले इसका लगातार प्रयास कर रही है। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के 140 मध्य विद्यालयों को माध्यमिक उच्च विद्यालय में बदलने का निर्णय लिया है।
बुधवार को सोरेन कैबिनेट की हुई बैठक में राज्य के 140 विद्यालयों को अपग्रेड करने संबंधी प्रस्ताव पर मंजूरी दी जा चुकी है। इस प्रस्ताव के तहत झारखंड सरकार 140 मध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड करेग।
इसके अलावा बुधवार हुई कैबिनेट बैठक में सीआइडी के मामलों की सुनवाई के लिए अलग से कोर्ट के गठन का स्वीकृति दी गई।
सोरेन कैबिनेट बैठक में अन्य कई निर्णय लिए गए। जिसमें झारखंड सरकार के वित्त विभाग के आधा दर्जन अनियमित कर्मियों को नियमित कर दिया गया है। महिला बाल विकास विभाग के उस प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व किट बांटी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया गर्भती महिलाओं को दी जाने वाली एक किट पर लगभग 15 सौ रुपये का खर्च आएगा और लगभग छह लाख गर्भवतती महिलाओं को ये मातृत्व किट दी जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग