Jharkhand: झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए काफी काम किया है। इस बीच रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव के स्टेडियम को लेकर अच्छी खबर है। हेमंत सोरेन सरकार शीघ्र ही खेल गांव के कायाकल्प की दिशा में काम शुरू कर देगी। राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने ने बताया कि मेगा स्पोट्रर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन का जिम्मा सीसीएल को दिया गया है, जिसमें हेमंत सोरेन सरकार भी मदद कर रही है।
खेल मंत्री ने कहा की सीसीएल को जिस प्रकार से स्टेडियम के रख रखाव पर ध्यान देना चाहिए था, नहीं हो पा रहा है, इसलिए सरकार ने मामले को संज्ञान में लेकर सीसीएल से भी इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि खेल गांव को लेकर बहुत जल्द अच्छी खबर मिलेगी, उसकी स्थिति में शीघ्र ही सुधार किया जायेगा।
ज्ञात हो कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 235 एकड़ में फैला है। इसका निर्माण 2011 में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से 34 वें नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर किया गया था। इसकी देखरेख का जिम्मा झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) को सौंप दिया गया है। इस मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, वीर बुधु भगत इक्वेटिवस स्टेडियम, टेनिस स्टेडियम, हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, गणपत राय इंडोर स्टेडियम, वेलोड्रॉम स्टेडियम, शूटिंग स्टेडियम, विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम और खो खो स्टेडियम बने हुए है।
यह भी पढ़ें झारखंड के 2500 युवाओं को मिलेगा नौकरी का ऑफर लेटर, सीएम हेमंत सोरेन देंगे सौगात
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग