झारखंड की सोरेन सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार अब राज्य के 50 साल की महिलाओं को भी पेंशन देने का ऐलान किया है। इससे सबंधित प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।
झारखंड सरकार की कैबिनेट की बुधवार की बैठक हुई उसमें अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। झारखंड सरकार ने इस कैबिनेट बैठक में राज्य में 50 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को पेंशन देने की मंजूरी दी गई है। सीएम सोरेन के इस फैसले के बाद राज्य में 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी, अभी 60 वर्ष पार महिलाओं को दी ये पेंशन दी जाती थी।
इसके अलावा झारखंड सरकार ने राज्य के 40 मध्य विद्यालयों को बदलकर माध्यमिक उच्च विद्यालय करने का फैसला लिया गया है।
सीएम सोरेन ने ये भी बताया कि "11वीं जेपीएससी परीक्षा के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा में सात साल की छूट दी गई है। अधिकतम उम्र की गणना एक अगस्त 2017 की तिथि से की जाएगी, जबकि न्यूनतम उम्र की गणना एक अगस्त 2014 की तिथि से होगी।"
सोरेन कैबिनेट ने सरकारी कर्मियों के लिए होम लोन के नियमों में ढील देते हुए 60 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी जमीन को बंधक रखे सभी वर्ग के कर्मियों को दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग