JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग ने कुल 342 पदों पर भर्ती निकाली है। शनिवार को राज्य के लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया, इसमें सबसे ज्यादा 207 पद राज्य सिविल सर्विस में डिप्टी कलेक्टर के लिए थे। इसके अलावा डीएसपी और सेल्स टैक्स विभाग में भी काफी भर्ती निकाली है। इसके अलावा उम्र सीमा में सात साल वर्ष की छूट दी गई है , न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है।

Advertisement

झारखंड लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के मुताबिक राज्य पुलिस में DSP के 35, सेल्स टैक्स विभाग में प्रदेश कर पदाधिकारी के 56 पद हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2024 से आरंभ होंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि डेट 29 फरवरी 2024 है। एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए अधिकतम आयु की गणना 01 अगस्त 2017 और न्यूनतम उम्र की गणना 01 अगस्त 2024 से की जाएगी। इसके अलावा इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मौका की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.

किस पद पर कितना वेतन

Advertisement

डिप्टी कैलेक्टर: 9300-34800, ग्रेड पे - 5400
पुलिस उपाधीक्षक: 9300-34800, ग्रेड पे - 5400
राज्य-कर पदाधिकारी 9300-34800, ग्रेड पे - 5400
काराधीक्षक 9300-34800, ग्रेड पे - 5400
प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 -34800, ग्रेड पे-4800

झारखंड सिविल सर्विस परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन प्री,मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा से कुल पदों के 15 गुना कैंडिडेट्स का चयन मेन्स परीक्षा के लिए किया जाएगा। अंतिम आखिरी मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए मेन्स एग्जाम में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होगा। एससी,एसटी और महिलाओं के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 32 % ,अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत,पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 % ,आदिम जनजाति के लिए 30 % और आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 40 % निर्धारित की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें झारखंड में 168 योजनाएं पूरी, किया गया 549 किलोमीटर पथ का निर्माण