Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और अन्य मंत्री शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम सोरेन ने 04 हजार 547 करोड़ की 343 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 849 करोड़ रूपए की 20 बड़ी योजनाओं का उद्घाटन एऔर 1522 करोड़ रूपए की 20 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।

Advertisement

सीएम सोरेन ने कार्यक्रम में कहा कि दिसंबर 2019 तक सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंक के माध्यम से 6 हजार करोड़ रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। दूसरी ओर आपकी सरकार ने 04 वर्ष में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के बीच ₹8 हजार करोड़ से अधिक राशि का बैंक क्रेडिट लिकेज किया है। उन्होंने आगे कहा की सरकार तो आप बनाते हैं, मुख्यमंत्री के रूप में मैं तो सिर्फ साधन मात्र हूं। आपका अधिकार आपके दरवाजे पर देने का काम करता हूं।

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची के लोग रेंग रेंग का सड़कों पर चलने को विगत वर्षों से विवश रहे। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन आज रांची में फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। विभिन्न जिला में बाईपास सड़क का निर्माण हुआ है और हो रहा है।

यह भी पढ़ें झारखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर, अब शासकीय दर पर होगी धान की खरीदी