Jharkhand News: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, दिव्यांगों, आंदोलनकारियों और एचआईवी संक्रमितों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सीएम चंपई सोरेन ने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। सरकार ने इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना' रखा है।
झारखंड सरकार का दावा है कि इस योजना के माध्यम से जल्द ही 250 से अधिक छोटी-बड़ी बसें ग्रामीण इलाकों में चलाई जाएंगी। योजना के हितग्राहियों बसों से अनुमंडल और जिला मुख्यालय तक की यात्रा किराए का भुगतान किए बिना ही कर सकेंगे। इस योजना के तहत बसों के संचालन के लिए एसटी-एससी और पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें बस खरीदने के लिए पांच % प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्ष के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
कहा जा रहा है कि इन गाड़ियों पर रोड टैक्स पूरी तरफ माफ होगा, जबकि परमिट शुल्क, फिटनेस और पंजीयन के लिए केवल एक रुपया लिया जाएगा। सीएम चंपई सोरेन ने इस योजना लॉन्च करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
यह भी पढ़ें झारखंड: सीएम चंपई बोले- तीन महीनों के अंदर मिलेगा अबुआ आवास योजना के तहत 3 लाख परिवारों को घर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग