झारखंड सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 60 हजार रुपये तक का लोन देने का ऐलान करने के साथ ही ये भी घोषणा की है कि कर्मचारियों को सरकार अपना कर्ज चुकाने के लिए भी लोन उपलब्ध करवाएगी।
झारखंड सरकार के इस आदेश के तहत अगर सरकार कर्मचारी ने अपने प्लॉट पर घर निर्माण के अलावा किसी सहकारी को-ऑपरेटिव या ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से जमीन खरीदने, फ्लैट या नया तैयार मकान खरीदने, हुडको, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड या प्राइवेट सोर्स से कर्ज लिया है तो उसके भुगतान के लिए भी कर्मचारियों को लोन मिल सकेगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झारखंड की सरकार ने अपने कर्मचारियों को 60 लाख रुपये तक का हाउसिंग लोन देने का बड़ा ऐलान दिया था। इस लोन पर प्रदेश सरकार ने ब्याज दर भी कम 7.5 फीसदी करने की बात कही थी।
बता दें इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को महज 30 लाख रुपए का हाउसिंग लोन मिलता था लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के इससे संबंधित विभाग ने यह सीमा दोगुनी करने का प्रस्ताव तैयार किया है हालांकि इस फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगनी अभी बाकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग