मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड तरक्की की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में खस्ता हाल सड़कों की हालत को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। दूर-दराज के इलाकों को भी सड़क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही जिला मुख्यालय की सड़कों को भी अच्छा करने की कोशिश जारही है।

Advertisement

इस बीच प्रदेश सरकार ने पाकुड़ में सड़क को बेहतर करने की बात कही है। सरकार की ओर से जिले में एक साथ तीन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 150 करोड़ रुपए के फंड को जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी और विकास के रास्ते खुलेंगे।

Advertisement

पाकुड़ में सरकार की ओर से 3 बाईपास सड़क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसको लेकर सरकार की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इन बाईपास सड़कों के बन जाने के बाद लोगों को हर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए फंड भी जारी कर दिया गया है। यहां पर कुछ सड़कों पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का भी फैसला लिया गदया है। जिससे कि शहर में जाम को कम किया जा सके। तीनों ही सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य को बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा।

Advertisement

शहर में शहरकोल से लेकर प्यादापुर तक बनने वाली सड़क परियोजना को मंजूरी मिली है जोकि 6.34 किलोमीटर लंबी है, इसकी कुल लागत 36.85 करोड़ रुपए आएगी। इसके निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा। अहम बात यह है कि इस सड़क के बन जाने के बाद इसपर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। पाकुड़ जिले में एक और रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। विक्रमपुर से महारो के बीच सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क विक्रमपुर से महारो तक जाएगी। इसकी कुल लंबाई 9.53 किलोमीटर होगी, इसका चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 61.41 करोड़ रुपए के फंड को स्वीकृति मिल गई है।