झारखंड की सोरेन सरकार ने सरकारी पेंशन योजना के तहत पेंशन की उम्र घटाकर 50 साल साल कर दी थी। सरकार ने ऐलान किया था कि पेंशन योजना के तहत एसटी, एससी और हर वर्ग की महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र में पेंशन दी जाएगी।

Advertisement

जमशेदपुर में शुक्रवार को नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री चंपारन सोरेन ने बताया कि पेंशन योजना के तहत एसटी, एससी और महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र में पेंशन देने का कार्य जल्द शुरू होगा। सरकार महिलाओं को पेंशन देने के लिए आपके गांव और पंचायत तक आएगी।

Advertisement

बता दें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड कैबिनेट ने 25 जनवरी को एससी, एसटी समेत सभी समुदायों की महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम आयु घटाकर 50 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा, एससी और एसटी समुदाय के पुरुष और तीसरे लिंग के सदस्य भी 50 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर योजना का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement

पूर्व सीमए सोरेन द्वारा किया गया महिलाओं से वादा अब वर्तमान मुख्‍यमंत्री चंपारन सोरेन जल्‍द पूरा करने जा रहे हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर में अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास के लिए पहली किस्‍त बांटते हुए सीएम चंपारन ने ये जानकारी दी।