Jharkhand Government Free Electricity: झारखंड में मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने सत्‍ता संभालते ही राज्‍य के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया था। जिसमें सीएम ने झारखंड के उपभोक्‍ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया था। वहीं शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री चंपई ने अपने इस वादे को दोहराते हुए बताया कि हमारी सरकार के इस फैसले से राज्‍य के करीब 31 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं को लाभ होगा।

Advertisement

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पद संभालते ही जो सौगात दी है उससे राज्‍य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

Advertisement

बता दें झारखंड सरकार पहले राज्‍य में बिजली उपभोक्‍ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी जिसे सीएम चंपई सोरेन ने बढ़ाक 125 यूनिट कर दिया है।

सीएम चंपई सोरेन ने ये घोषणा दो दिन पहले विभागीय सचिवों के साथ पहली उच्चस्तरीय बैठक में की थी। इसके साथ ही सीएम सोरेन ने उपभोक्‍ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली देने से संबंधित जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश ऊर्जा विभाग को दिया। उन्‍होंने अपने आदेश में कहा सरकार बिजली सब्सिडी में भी बढ़ोतरी करेगी।

Advertisement

इसके साथ ही सोरेन ने कहा था कि झारखंड के टोलों-मुहल्लों में बिजली नहीं है, वहां बिजली पहुंचाने की दिशा में तेजी लाने का आदेश दिया था। सीएम ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को एक सप्ताह के अंदर ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने साल 2022 में बिजली उपभोक्ताओं ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का घोषणा की थी, इअस योजना अभी लागू है, इसे बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया गया है।