झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर में अबुआ आवास योजना के 24,827 लाभुकों को घर बनाने के लिए पहली किस्त सौंपी।

Advertisement

सीएम सोरेन इस अवसर पर कहा झारखंड सरकार की ये योजना है जिससे लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। जिन लोगों ने पक्का मकान बनवाने का सपना देखा था वो लोग इस योजना के तहत अपना मकान बना सकेंगे।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के तहत 24,827 लाभुकों को 74.48 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों में बांटा।

चंपई सोरेन मुख्‍यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार जमशेदपुर पहुंचे। बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्र में सीएम चंपई ने कहा

अब गांव से सरकार चलेगी। अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को ही आवास स्वीकृत हो। इसका ध्यान अधिकारी रखें। इसमें किसी भी तरह से बिचौलिए सामने ना आएं।जरूरतमंद को अगर आवास आवंटन नहीं होता है तो जिम्मेवार पर कार्रवाई की जाएगी।