CM Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन के गिरिडीह दौरे को लेकर तैयारी तेज हो गयी है। 31 जनवरी को सीएम अबुआ आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर डीसी की अध्यक्षता में मीटिंग की गयी।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का अबुआ आवास योजना का लाभ आमजनों को जल्द दिलवाने गंभीर दिख रही है। जहां लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है,वहीं अब स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को लेकर सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह आ रहे हैं। अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम तय हुआ है।
सीएम सोरेन तय कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को गिरिडीह पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। शुक्रवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी की विशेष बैठक भी हुई है। गिरिडीह समाहरणालय सभागार में एसपी दीपक कुमार शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने इस समिति में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी पदाधिकारी आपसे समन्वय के साथ काम करेंगे, वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण के लिए जरूरी निर्देश दिए है। सभी को बताया गया कि सुरक्षा अभी से बढ़ा दी जाये।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान