Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक बड़ी पहल की है। उन्होंने पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा कर सुंदर बनाने के लिए आह्वान किया है।

Advertisement

इसके लिए सीएम योगी ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया है। उन्होंने प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से आह्वान किया है।

Advertisement

ग्राम प्रधानों से सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने की अपील की

उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान में सभी लोग भावना के साथ जुड़ें और प्रदेश को सुंदर बनाएं। साथ ही पूरे देश को एक नया संदेश दें। इसके लिए सीएम योगी ने सभी ग्राम प्रधानों से सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने की अपील की।

Advertisement

पूरे देश में स्वच्छ तीर्थ का आह्वान

वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने सभी से स्वच्छ तीर्थ पहल का आह्लान किया था। इसके बाद स्वच्छता को लेकर काफी काम किए जा रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक पूरे देश में स्वच्छ तीर्थ का आह्वान किया गया है।

मकर संक्रांति से लेकर 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान में जुड़ना हम सबका दायित्व

Advertisement

इसी क्रम में सीएम योगी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांवों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से लेकर 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान में जुड़ना हम सबका दायित्व है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP News: आधी आबादी को सशक्त किए बिना हम भारत को सशक्त और समर्थ नहीं बना सकते: सीएम योगी