मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को खुलासा किया कि पंजाब में 7 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है। उन्‍होंने कहा पंजाब में नया निवेश लाने के लिए उन्होंने कई बड़े शहर हैदराबाद, दिल्‍ली, चेन्नई, बेंगलुरू का दौरा किया और उद्योगपतियों से मुलाकात की।

Advertisement

सीएम बताया देश में अलग-अलग फील्‍ड के टॉपर बिजनेसमैन के साथ अपनी एक्‍सपर्ट टीम से मिला। हमने उन्‍हें पंजाब आमंत्रित किया और मोहाली में स्‍टार्ट अप के लिए सेटअप किया और हमारी इन्‍हीं प्रयासों से पंजाब में अब तक 70000 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।

Advertisement

मुख्‍यंमंत्री भगवंत मान ने कहा हमें खुशी हो रही है कि हमारी मेहनत रंग लाई और इतने बड़े स्‍तर पर पंजाब में निवेशहो चुका है। उन्‍होंने कहा मैं वो नहीं कह रहा जिसका पंजाब के साथ एमओयू हो चुका है, मैं वो कह रहा हूं जो ऑन ग्राउंड हो चुका है।

भगवंत मान ने बताया टाटा स्‍टील्‍स अपनी फैक्‍ट्री लुधियाना में लगा रही, ये फैक्‍ट्री जमशेदपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी टाटा की फैक्‍ट्री होगी। टाटा स्‍टील्‍स की दूसरी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री जब लुधियाना होगी तो ये सोच लीजिए कि कितने उन्‍हें इंजीनियर चाहिए होंगे,कितने उन्‍हें वर्कर मिलेंगे। बड़ी संख्‍या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा जर्मनी की तीन बड़ी टेक्‍सटाइल्‍स फैक्ट्रियां यहां पर स्‍थापित हो रही हैं जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा।