उत्‍तर प्रदेश की येागी सरकार में राज्‍य के पर्यटन क्षेत्र को खूब बढ़ावा दिया है। किसी भी राज्य के राजस्‍व में पर्यटन क्षेत्र से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्‍सा होता है। उत्‍तर प्रदेश के विकास में भी पर्यटन को भी बड़ी भागीदारी दी है। प्रदेश की योगी सरकार ने 19 फरवरी को लखनऊ में होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में यूपी पर्यटन से जुड़ी 33,000 करोड़ की परियोजनाएं का भूमि पूजन करवाकर शुरूआत करेगी/

Advertisement

इनमें सबसे अधिक 26,400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं होटलों से संबंधित हैं। पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए 1192 प्रस्तावों को उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने सूचीबद्ध कर लिया है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश में अधिक से अधिक होटलों के निर्माण को लेकर होटल वर्गीकरण की नई योजना भी लांच की है।

Advertisement

बता दें 19 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छह साल बाद 2024 में चौथे भूमि पूजन समारोह में 10.11 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश को आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्रों में कुल 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उसको भी जमीन पर उतारा जाएगा।