केंद्र सरकार इंटर्नशिप स्कीम को लागू करने की पूरी तैयारी कर रही है. खबर है कि जल्द ही ये इंटर्नशिप लागू हो जाएगी. इस स्कीम से कई युवाओं रोजगार लेने में मदद मिलेगी. फिलहाल सरकार जल्द ही योजना की शुरूआत के लिए गाइडलाइंस जारी कर सकती है.

Advertisement

बजट 2024 में सरकार ने युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए थे. इस बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम का भी ऐलान किया था. इस स्कीम से कई युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी.

Advertisement

खबर है कि केंद्र सरकार जल्द ही इंटर्नशिप स्कीम को शुरू करने के लिए गाइडलाइंस जारी करने वाली है. सरकार इस स्कीम को लागू करने की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही है.

ये भी कहा जा रहा है कि जैसे ही इंटर्नशिप स्कीम को लेकर गाइडलाइंस आएगी, उसके एक हफ्ते के अंदर ये स्कीम लॉन्च कर दी जाएगी. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन या स्टेटमेंट जारी नहीं हुई है. सरकार इंटर्नशिप स्कीम को लागू करने के साथ-साथ एक पोर्टल भी शुरू करेगी. ताकि लाभार्थियों को कोई दिक्कत ना हो.

Advertisement


इन कंपनियों ने दिखाई स्कीम में भागीदारी लेने में रुचि

यह प्रोग्राम खास तौर पर युवाओं के लिए बनाया गया है. इंटर्नशिप स्कीम के तहत युवाओं को कॉर्पेरेट के लिए तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग स्किल भी सिखाई जाएगी. इस स्किल की सहायता से युवा कॉर्पेरेट जगत में अपनी पहचान बना पाएंगे.

इसके अलावा केंद्र सरकार की ये इंटर्नशिप स्कीम नौकरी दिलाने में भी मदद करेगी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कई दिग्गज कंपनियों ने सरकार की स्कीम में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है. ऐसा कहा जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी ग्रुप और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने इस स्कीम में भागदारी लेने में रुचि दिखाई है.

Advertisement


ये शर्ते करनी होगी पूरी

इस इंटर्नशिप स्कीम में शामिल होने के लिए युवाओं को कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा. सबसे पहले इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के परिवार की सालाना इनकम 8 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

इसके साथ ही ये ध्यान रखें की अगर कोई व्यक्ति फॉर्मल डिग्री कोर्स कर रहा है या नौकरी कर रहा है, तो उसे इंटर्नशिप में भागेदारी नहीं मिलेगी. हालांकि अगर भी ऐसे व्यक्ति शामिल होना चाहता है, तो वेऑनलाइन कोर्स या वोकेशनल ट्रेनिंग में शामिल हो सकते है.