प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए पीएम मोदी लोगों से जुड़ रहे हैं। देश के सभी राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है। पीएम मोदी ने कहा है कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह आश्वस्त करना है कि सरकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के साथ सबके लिए उपलब्ध हैं। संकल्प यात्रा और वर्ष 2023 में केंद्र की बीजेपी की उपलब्धियों को लेकर एमपी की सीएम मोहन यादव ने सराहना की है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्ष 2023 में केंद्र की उपलब्धियों की सरहना की है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार, नया भारत ले रहा आकार... प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। आज हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे हैं। जल्द ही हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।"

Advertisement

दरअसल एमपी के सीएम ने यूं ही नहीं कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की मौजूदा विकास दर जिस तरह से बढ़ रही है, अगर सब कुछ ठीक हा तो 2030 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जबकि एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के मुताबिक 2030 तक भारत के 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।

Advertisement

वर्तमान में 25500 अरब अमेरिकी डॉलर की GDP के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके बाद चीन 18000 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरी और जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जबकि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 4000 अरब करोड़ डॉलर के साथ जर्मनी बना हुआ है। वहीं भारतीय GDP का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की GDP से भी बड़ा हो चुका था। भारत की GDP अभी 3500 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ 5वें नंबर पर बना हुआ है।

Advertisement