उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीब-बुजुर्गों के लिए लगातार अच्छे कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन की सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसका शनिवार को ऐलान करते हुए कई और योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब है, उनकी सुनवाई होनी चाहिए। हम प्रदेश में सभी गरीब बुजुर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ देंगे।
योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पात्र बुजुर्गों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। जो लोग भी इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, उनके घर पर समाज कल्याण के कर्मचारी जाकर उन्हें पेंशन लेने के लिए जागरूक करेंगे। इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर के 56 लाख वृद्धों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इन लोगों को पेंशन के रूप में 1000 रुपए दिए जाएंगे।
मौजूदा समय में योगी सरकार प्रदेश में 52.77 लाख वृद्धों को पेंशन दे रही है। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे रह रहे हैं उन्हें जीवनयापन के लिए यह पेंशन मुहैया कराई जा रही है। प्रदेश की सरकार इन लोगों को आर्थिक मदद मुहैया करा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह विकास खंड और ग्राम पंचायत के स्तर पर वृद्धों को चिन्हित करें।
इसके साथ ही योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। उन्हें उनकी उपज की गारंटी देने की बात कही गई है। हस्तशिल्पियों की कला का भी सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के हर गरीबों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाने का वादा किया गया है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। बहन-बेटियों को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है।
वहीं जिस तरह से पूरे उत्तर भारत में सर्दियां धीरे-धीरे बढ़ रही हैं,ऐसे में खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए यह सर्दियां काफी मुश्किल का सबब बन सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुले आसमान में सोने वालों के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अधिकारियों को निर्देश दिया है सर्दियों में कोई भी खुले आसमान के नीचे ना सोए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जमीन पर उतरकर लोगों की समस्या का समाधान करने में विश्वास करते हैं। फिर चाहे कोरोना काल हो, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हों, खुद मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने में विश्वास करते हैं और लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश करते हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो लोग भी सड़क किनारे खुले में सोते हैं उन्हें रैन बसेरा में लाया जाए। यही नहीं इन रैन बसेरों में बेहतर सुविधा मुहैया कराने का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में इंतजाम बेहतर होने चाहिए, लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान