झारखंड के मुख्यमंत्री हेंत सोरेन ने प्रदेश को कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने 23 योजनाओं का शिलान्यास किया है जबकि 68 योजनाओं का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23336.94 लाख की 24 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹21881.88 लाख की 68 योजनाओं का लोकार्पण किया।
26,126 लाभुकों के बीच 18211.5 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ। कुल ₹63430.34 लाख की योजना का शिलान्यास, लोकार्पण एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जामताड़ा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर इन योजनाओं का ऐलान किया।
जामताड़ा में 500 किमी ग्रामीण सड़क की स्वीकृति दी गई है जो ₹300 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। उच्च स्तरीय 220 किमी सड़क करीब ₹250 करोड़ की लागत से बनेगा। हमने फिर से बीरबिंदिया पुल के निर्माण की भी स्वीकृति दी है जो करीब ₹270 करोड़ की लागत बनेगा
कार्यक्रम में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत 2,742, साईकिल वितरण के तहत 13,553, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 242, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 178 समेत 26 हजार से अधिक लाभुक योजनाओं से आच्छादित हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामताड़ा जिला आया हूँ। आप सभी से अपील है अपने गांव, पंचायत, वार्ड में लगने वाले शिविरों के जरिए राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
इससे पहले जिस तरह से पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आए उसपर हेमंत सोरेन ने कहा कि सेमीफाइनल हारे हैं लेकिन फाइनल अभी बाकी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को ऊर्जा देने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री का हर बयान पूरी पार्टी के साथ गठबंधन को भी ऊर्जा देने का काम करता है। चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा आत्मविश्वास में है लेकिन अति आत्मविश्वास काफी घातक होता है। सेमीफाइनल में जीतने वाली सभी टीमें फाइनल नहीं जीत पाती हैं। इस बार देश की जनता अति अहंकारी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान