हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्‍य में गौ वंश के सरंक्षसा व गोधन की देखभाल के लिए गौर सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ कर दिया है। इस बजट में 300 करोड़ रुपये से नई गौशालाएं स्‍थापित की जाएगी। इसके साथ ही सीएम खटट्टर ने लोगों को सांझी डेयरी अवधारणा के तहत भी पशुपालक डेयरी व्यापार करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

Advertisement

गुरुवार को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बैठक में ये जानकारी दी। सीएम ने कहा

Advertisement

पशुपालन एवं डेयरी तथा विकास एवं पंचायत विभाग, सामाजिक संस्थाएं व गौ सेवा आयोग नई गौशालाएं खोलने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता करे। उन्‍होंने कहा जहां-जहां पर पंचायती विभाग की जमीन उपलब्ध है, वहां पर नई गौशालाएं खोली जाएं। आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं को गौशालाएं संचालित करने के लिए आगे आना होगा।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री खट्टर ने बताया उनकी सरकार ने ग्रीन कवर को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाई है, जिसके तहत स्थानीय युवा 3 वर्ष तक वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करेगा। इन्हें वन मित्र कहा जाएगा। इसके लिए विभाग हर गांव में 500 से 700 पेड़ों को चिह्नित कर वन मित्रों को सौंपे। हर पेड़ की देखभाल के लिए वन मित्र को 10 रुपये प्रति पेड़ प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वन विभाग के अधिकारी वन मित्र के लिए एसओपी भी तैयार करे।