हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं को अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा डोंकी तरीके अपनाने से बचें। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को कबूतरबाजों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

Advertisement

इन युवाओं को विदेश में नौकरी देने के लिए हरियाणा सरकार ने खुद पहल की है। उन्होंने कहा कि अरब देशों और मध्य एशिया में हरियाणा के युवाओं को 41 तरह की नौकरी करने का मौका खुद सरकार ने दिया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने 10 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं।

Advertisement

HKRN ने पोर्टल पर 10 जनवरी तक मांगे आवेदन

HKRN ने अपने पोर्टल पर 10 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। नौकरी के लिए बेरोजगार युवा 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने पहली बार विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए इस तरह की चिंता और पहल की है।

युवा वैध तरीके से विदेश जाएंगे तो उनके माता-पिता को भी टेंशन नहीं होगी

Advertisement

इसका मकसद है कि सरकार युवाओं को जालसाजों से बचाना चाहती है। अगर सभी युवा वैध तरीके से विदेश जाएंगे तो उनके माता-पिता को भी टेंशन नहीं होगी। साथ ही एजेंटों को मोटी रकम भी नहीं देनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 2022-23 में निगम को 29.06 करोड़ का हुआ फायदा, समीक्षा बैठक में बोले CM मनोहर लाल