Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 939.17 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 334-D पर पलवल-अलीगढ़ खंड की 22.72 किलोमीटर लंबी फोर लेन परियोजना मंजूर करने पर उनका आभार जताया है। हरियाणा सीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

Advertisement

हरियाणा सीएमओ ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ₹939.17 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-334D पर पलवल-अलीगढ़ खंड की 22.72 कि.मी. लंबी 4-लेन की परियोजना मंज़ूर करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणावासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस परियोजना से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।'

Advertisement