Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। वर्तमान सरकार ने आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक अनुकरणीय कदम उठाए हैं। सरकार ने नारनौल के गांव पटीकरा में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोला है। ताकि युवा वर्ग इस पद्धति में डिग्री लेकर लोगों की सेवा कर सकें।
मंत्री यादव सोमवार को महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर की व्यायामशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर को संबोधित कर रहे थे।
आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव ने विभाग द्वारा लगाई आयुष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारी भी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि पहले के समय में लोग जड़ी बूटियों का प्रयोग करते थे और स्वस्थ रहते थे। आज भी स्वयं को स्वस्थ रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद को अपनाना चाहिए और आयुर्वेद एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग ने 'सुप्रजा योजना' लागू की है। जिला के नसीबपुर गांव से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस योजना में स्वस्थ जननी व निरोगी संतान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान