Haryana News: हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायतों एवं निजी खेल संस्थानों से वर्ष 2024-25 में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रारंभिक रूप से खेलों को बढ़ावा देना तथा ग्रास रूट स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इस योजना से कम आयु में ही चिह्निïत किए गए राज्य के अनेकों खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि खेल नर्सरी केवल ओलम्पिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेलों के लिए खोली जाएंगी। खेल नर्सरी आवेदक इच्छुक संस्थान व निजी शिक्षण संस्थानों, एवं निजी खेल संस्थानों, अखाड़ा संचालक विभागीय वेबसाईट www.haryanasports.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान