Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण और विस्तार के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

Advertisement

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'साथियों ! आज हरियाणा के लिए बड़ा दिन रहा, सड़क निर्माण और विस्तार के कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर हुए। आज सुबह दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर इन प्रोजेक्ट्स की मंजूरी प्राप्त की है।'

Advertisement

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ के बाघोत के पास 152 डी पर एंट्री एंड एग्जिट पॉइंट बनेगा। इस कट के लिए कई महीनो से 40 गांव के लोग धरने पर हैं। पिछले दिनों डिप्टी सीएम खुद रात के समय धरने पर गए थे। उन्होंने गांव वालों को आश्वासन दिया था। इसके साथ ही भारतमाला परियोजना के तहत उचाना में नॉर्थन बाईपास बनेगा।

Advertisement

इसी परियोजना में हिसार तथा जींद के बाईपास को भी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही पंचकूला यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड़ पर अंडर पास बनेगा। साथ ही गुरुग्राम, फारुखनगर, झज्जर, चरखी-दादरी, लोहारू को अपग्रेड करने के लिए सर्वे किया जाएगा। वहीं नेल्सन मंडेला मार्ग दिल्ली से एमजी रोड़ तथा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ को जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी।

Advertisement