Haryana News: समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति के लिए गौ सेवा से बड़ा कोई दूसरा साधन नहीं है। गौ सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है। उसकी कोई सीमा नहीं है। जो गौ सेवा करते हैं। उन पर भगवान की विशेष कृपा रहती है।
यह बात श्रम मंत्री अनूप धानक ने हिसार के गांव बिठमड़ा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित मासिक सदस्य सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से दी गई 11 लाख रुपए की अनुदान राशि से निर्मित विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। श्रम मंत्री ने कहा कि गौ माता अपने आप में एक तीर्थ है। यदि कोई सच्चे मन से गौ माता की भक्ति करता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य की गौशालाओं के प्रति सरकार गंभीर है। पहली बार राज्य की गौशालाओं के बजट में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। पहले गौशालाओं का 40 करोड़ रुपए बजट होता था। जो कि इस बार बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश भर की गौशालाओं में शेड निर्माण, गोदाम, चारदीवारी, रास्ते को पक्का करना, चारा व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।\
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग