Haryana News: हरियाणा सरकार के क्रीड विभाग ने बीएसएनएल के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत हरियाणा के 21 जिलों के 6207 गांव में जल्द ही हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होगी। एफटीटीएच के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। बीएसएनल हर गांव तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार ने बीएसएनएल को 2 साल तक संचालन करने के लिए 65 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
आपको बता दें कि इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाकों में फाइबर टू द होम नेटवर्क स्थापित करने की परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत विभिन्न सरकारी कार्यायलयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवाज, वीडियो और डाटा सुविधाओं को पूरा करने के लिए इस नेटवर्क को ग्राम पंचायत से ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाएगा।
अब तक प्रदेश में 1875 इंटरनेट कनेक्शन स्थापित किया जा चुके हैं। इनमें 802 कनेक्शन के साथ हिसार सर्कल सबसे आगे है। हिसार में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिले शामिल है। सबसे कम 69 कनेक्शन फरीदाबाद सर्कल में हो सके। बीएसएनल हर गांव में 10 सरकारी भवनों को हाईस्पीड कनेक्शन देगा।
सीआरआईडी के एक नोडल अधिकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए ग्रामीण शहरों की ओर रुख करते हैं। यदि गांव में हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो तो ग्रामीणों को शहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना के तहत 10 सरकारी भवनों पर इंटरनेट कनेक्शन स्थापित किए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग