Haryana News: हरियाणा सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने के लिए हरियाणा साक्षम योजना 2024 की शुरुआत की है। यह स्किल ट्रेनिंग युवाओं को फ्री में दी जाएगी। इसमें शामिल होकर युवा अपनी स्किल को निखार सकते हैं। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस योजना में 10 हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा और भी लाभ इस योजना के तहत दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत जिन युवाओं ने मैट्रिक पास कर रखी है। अगर वे ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं तो उन्हें 100 रुपए महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी और 12वीं कक्षा पास युवाओं को 900 रुपए महीने मिलेंगे। इसके साथ ही ग्रेजुएट पास युवाओं को 1500 रुपए महीने के मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएट पास करने वाले युवाओं को 3000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। हरियाणा साक्षम योजना के तहत इस तरह की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
सक्षम योजना में आवेदन के लिए हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। सक्षम योजना के लिए सरकार ने जो नियम बनाए हैं। पात्र युवाओं को उनकी पालना करनी होगी। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, पासबुक जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सक्षम युवा का सेक्शन आपको दिखाई देगा। जिसमें साइन अप करने का विकल्प देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर सक्षम युवा स्कीम का फार्म आएगा। जिसमें आपको क्वालिफिकेशन को सेलेक्ट करके गो टू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। जब संपूर्ण जानकारी दर्ज कर देंगे। उसके बाद में रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। फिर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको यूजर आईडी पासवर्ड मिलेगा। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित कर लेना है।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आपको अपना यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करना है। लोगिन करने के बाद आप उपलब्ध ट्रेड विकल्प में से अपनी रुचि के अनुसार सही ट्रेड का चुनाव करेंगे। इसके बाद अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र का पता लगा सकेंगे और प्रशिक्षण केंद्र का चुनाव करने के बाद आपको आवेदन पत्र को जमा कर देना है। इस दौरान संपूर्ण दिशा निर्देशों की पालना करनी है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?